breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पूर्व मेयर के होटल पर छापेमारी, जीएसटी ने खंगाले दस्तावेज

हरिद्वार। मंगलवार सुबह पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में जीएसटी विभाग की कार्रवाई की गयी। होटल का संचालन पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा द्वारा किया जाता है। अशोक शर्मा कांग्रेस में सक्रिय हैं और विधानसभा चुनाव के दावेदार माने जा रहे हैं। छापेमारी की इस कार्यवाही से अन्य व्यापारियों में भी अफरा-तफरी देखी गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग की टीम मंगलवार को होटल पहुंची। जिसके बाद जीएसटी ने दस्तावेजों की जांच शुरू की। टीम होटल से जुड़े कागजात और अन्य अभिलेख खंगाले। कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद कर्मचारियों और संचालकों से भी आवश्यक जानकारी ली गयी। जीएसटी विभाग की टीम की ओर से फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। विभागीय टीम दस्तावेजों की जांच पूरी करने के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकती है। होटल में जीएसटी विभाग की कार्रवाई के दौरान अशोक शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। इस छापेमारी की कार्यवाही से होटल व्यवसाईयों में अफरा-तफरी का महोल बना है। राजनीतिक गलियारों में भी इस बात की चर्चा तेजी से फैली।