breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कैबिनेट मंत्री ने की वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित

भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की धनराशि
देहरादून।आज महिला सशक्तिकरण  एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने शासकीय आवास में  मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह 3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत जून 2026 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया हैं। विभागीय मंत्री ने बताया की मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समितियों द्वारा अनुमोदित लाभार्थियों को जुलाई एवं अगस्त 2026 की सहायता राशि के वितरण का विवरण जारी किया गया है। जुलाई 2026 में प्रदेश के 4,812 लाभार्थियों के लिए कुल 1,44,36,000 तथा अगस्त 2026 में 4,779 लाभार्थियों के लिए कुल 1,43,37,000 की धनराशि प्रस्तावित/वितरित की गई है। दोनों माह को मिलाकर कुल 2,87,73,000 की सहायता राशि लाभार्थियों को आज प्रदान की हैं। साथ ही बताया की योजना के तहत जुलाई 2026 में 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 38 बच्चों तथा अगस्त 2026 में 33 बच्चों की संख्या दर्ज की गई थी । योजना प्रारंभ होने से अब तक 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों की संख्या 1,513 है। वहीं माता-पिता के पुनर्विवाह, लाभार्थी की मृत्यु सहित अन्य कारणों से 252 बच्चे योजना से बाहर हुए हैं। इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 1,765 बच्चे बाहर हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा की राज्य सरकार का उद्देश्य हैं की सरकार  मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत जो बच्चे कोविड महामारी के दौरान प्रभावित हुए हैं उन्हें  हम आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही  शिक्षा, पालन-पोषण एवं बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सके।
इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।