breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन          

  हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंच गये हैं। हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। नितिन नवीन उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। हल्द्वानी में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी कार्यसमिति में शामिल हो रहे हैं। कार्यसमिति के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव और विकसित उत्तराखंड संकल्प प्रस्ताव समेत संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन किया जाना है। जिसके लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा संगठन की ओर से बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर दिया गया है।नितिन नवीन का उत्तराखंड में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह गढ़वाल संवाद कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। इस बार उनके दौरे में कुमाऊं क्षेत्र में संगठनात्मक संवाद और बैठकों का कार्यक्रम रखा गया है। हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति और कोर ग्रुप की बैठक के साथ पूर्व सैनिकों और सिख समुदाय से जुड़े बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास संगठनात्मक तैयारियों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी काफी अहम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठकों में जहां संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने पर फोकस रहेगा, वहीं सैनिकों और सिख समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए पार्टी व्यापक सामाजिक संपर्क को भी मजबूत करने की कोशिश करेगी।