breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया पौधारोपण    

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा देहरादून को विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में रायपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र के विस्तार की पहल की गई है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने भी पौधारोपण किया।
पौधारोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए पौधों की सुरक्षा और आगामी दो वर्षों तक नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई है। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए रोपण क्षेत्र के चारों ओर लोहे की वायरिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि लगाए गए पौधों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया जा सके। तेजी से विस्तार ले रहे देहरादून शहर में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए हरित क्षेत्रों का संरक्षण एवं विस्तार एमडीडीए की प्राथमिकता है।