भाजपा कुमाऊं मंडल की संगठन बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा को लेकर विस्तृत चर्चा!
संपादक/जितेंद्र नैय्यर
गौलापार! नैनीताल में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के माननीय सांसद, विधायकगणों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के हर क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनसरोकारों से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
बैठक में विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने तथा संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनता की सेवा को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं तरुण बंसल समेत विधायकगण उपस्थित रहे।
