breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

विकास और विरासत के समन्वय से नए आयाम गढ़ रहा उत्तराखंड

संपादक/जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड विकास और विरासत के समन्वय के साथ निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में रोप-वे परियोजना को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लगभग ₹4,000 करोड़ की लागत से 19 किलोमीटर लंबे रोप-वे के निर्माण की योजना से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही यात्रा का समय भी कम होने की उम्मीद है।

सरकार का जोर उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास को गति देने पर है। केदारनाथ सहित प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों में सुविधाओं के विस्तार से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास, पर्यटन और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास और विरासत का यह संतुलन उत्तराखंड को आधुनिक, समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।