breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राहुल गांधी गो बैक के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा                  

    देहरादून। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन का विरोध करते हुए भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने सड़को पर  उतर कर राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाए। उनकी पुलिस से तीखी बहस भी हुई। जब पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया तो महिला कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले राहुल गांधी आज उत्तराखंड की जनता और मातृशक्ति के सामने जवाब दें।
महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का विरोध करने वालों को नारी सम्मान और महिला अधिकारों पर उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उत्तराखंड की मातृशक्ति ने आज देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन कर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की।
विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट, राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल एवं श्रीमती मधु भट्ट सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची मातृशक्ति उपस्थित रही।