breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सिख गुरुद्वारा समन्वय समिति के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात                          

देहरादून 17 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा समन्वय समिति के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य सिख समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान समाज की सेवा परंपरा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता तथा जनकल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, सिख समाज के ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा हुई।
  राज्यपाल ने समाज में सद्भाव, सेवा और मानवीय मूल्यों के संवर्धन में सिख समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द को निरंतर सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।