breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

डेटा एनालिटिक्स आधारित विद्युत प्रबंधन पर  प्रस्तुतिकरण दिया                        

  देहरादून 13 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष आज उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में GNA Energy के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार एवं उनकी टीम ने ऊर्जा संरक्षण और डेटा एनालिटिक्स आधारित विद्युत प्रबंधन पर एक  प्रस्तुतिकरण दिया। प्रस्तुतिकरण में तकनीक और डेटा विश्लेषण के माध्यम से बिजली की बचत, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा ऊर्जा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यपाल ने कहा कि नवाचार, तकनीक और डेटा आधारित समाधानों को बढ़ावा देकर ऊर्जा क्षेत्र को अधिक सक्षम, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी पहलें डेटा एवं प्रौद्योगिकी संप्रभुता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रबंधन तंत्र विकसित करने में सहायता प्रदान करेंगी।