breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर कृषि मंत्री ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान

देहरादून, 16 जून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन एवं आवश्यक विवरणों का अद्यतन कराया। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गणना प्रपत्र भी उपलब्ध कराया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि मताधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति होता है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर आवश्यक संशोधन समय रहते अवश्य कराए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए सभी पात्र मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाते हुए अपने विवरणों को अद्यतन करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में योगदान दें।
कृषि मंत्री ने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक मत राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर एक सशक्त, समृद्ध और जागरूक भारत के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।