breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जिलाधिकारी ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
बगैश्वर. जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्व प्राप्ति, राजस्व संवर्द्धन तथा विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को राजस्व बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी, उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाने और आबकारी विभाग एवं पुलिस को अवैध शराब की तस्करी रोकने हेतु नियमित चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। 
इसके साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को मानसून पूर्व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में समय पर राशन पहुंचाने तथा राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही सभी उप जिलाधिकारियों को राशन कार्ड सत्यापन का रेंडम वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राज्य कर विभाग को जनपद के सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने,खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्यान्नों की सैंपलिंग बढ़ाने तथा श्रम विभाग को अभियान चलाकर मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
वहीं गरुड़ और बागेश्वर में ट्रचिंग ग्राउंड निर्माण को लेकर संबंधित उप जिलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिन्हित करने को कहा। 
जिलाधिकारी ने वन विभाग को पिंडारी ट्रैक पर पर्यटकों के पंजीकरण की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए, ताकि ट्रैक पर आने वाले सभी पर्यटकों का सटीक विवरण उपलब्ध हो सके।