breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में किसी गरीब की झोपड़ी नहीं टूटने देंगे : सूर्यकांत धस्माना 

देहरादून। अंतरास्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज राजधानी देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के द्वारा घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य एआईसीसी व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महिला श्रमिकों को सूट भेंट किए व पुरुष श्रमिकों को गमछा पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एकत्रित श्रमिकों को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता व सरकार में रहती है चाहे केंद्र में या फिर प्रदेश में वो हमेशा सबसे पहले देश के गरीबों श्रमिकों वंचितों के बारे में चिंता करती है और उनके हितों के लिए नीतियां व कार्यक्रम बनती हैं। उन्होंने कहा कि देश में भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार , पंचायतों व स्थानीय निकायों में महिला आरक्षण को व्यवस्था इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। श्री धस्माना ने कहा कि देश में व उत्तराखंड में आज भाजपा की सरकारें गरीब विरोधी नीतियां बना रही है और गरीबों से रोजगार व उनकी छत छीनी जा रही है। कांग्रेस  उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि कोरोना काल में अगर सबसे ज्यादा कोई परेशान हुआ तो देश का मजदूर परेशान हुआ जिसे देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों किलोमीटर चल कर अपने घरों को पैदल पैदल जाना पड़ा और आज अमरीका ईरान युद्ध के कारण भी जो रसोई गैस की किल्लत है उससे सबसे ज्यादा प्रभावित कोई है तो वो मजदूर है जिसे चूल्हा जलाना असंभव हो गया है और इसके कारण एक बार फिर उसे अपनी ध्याड़ी मजदूरी छोड़ कर अपने घरों को पलायन करना पड़ रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार जब से नौ साल पहले सरकार में आई है तभी से सबसे पहले निशाने पर गरीबों श्रमिकों की बस्तियां आईं है जिनको उजाड़ने के लिए कभी हाई कोर्ट के आदेश का सहारा तो कभी एलिवेटेड रोड के नाम पर उजाड़ने की साजिश । श्री धस्माना ने कहा कि राज्य की सरकार को चाहिए कि किसी को भी उजाड़ने से पहले सरकार उसके पुनर्वास की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस एक भी झोपड़ी को टूटने नहीं देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी मेहनतकश लोगों को एक जुट कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आज मेहनत मजदूरी करने वालों को दो समय का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ गरीब मजदूर महंगाई की मार से परेशान है दूसरी तरफ सरकार गरीबों को बेघर करने की साजिश कर रही है। श्री कौशल ने कहा कि श्रम कांग्रेस प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों को लामबंद कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम को श्रम प्रकोष्ठ की मुख्य महासचिव श्रीमती पूनम कंडारी, कांग्रेस नेता विनोद कुमार एडवोकेट, राम गोपाल वर्मा, फरजान अंसारी, आजाद अंसारी, चंद्रपाल, लक्की राणा,  बच्चन सिंह नेगी, मनीष गर्ग, कमल किशोर शर्मा, मानसिंह देशराज, विलियम तथा बड़ी संख्याएं श्रमिक उपस्थित रहे।