breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एक्‍सप्रेसवे : इमरजेंसी की स्थिति में अपनी जिम्‍मेदारी खुद उठाओ 

फिलहाल नहीं मिल पाएगी हेल्‍पलाइन नंबर 1033 या एसओएस सिस्‍टम से कोई मदद 
अभी तक एक्टिव नहीं हुये एसओएस बूथ 
एक्‍सप्रेसवे पर अभी यात्रियों के लिए रेस्‍ट एरिया की सुविधा नहीं 
रेस्‍ट एरिया शुरू होने में लग सकता है दो महीने का समय 
देहरादून। दिल्‍ली से देहरादून के बीच बने एक्‍सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 14 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून मे भव्‍य कार्यक्रम के दौरान इसका उद्घाटन किया था। 213 किलोमीटर की दूरी ढाई घंटे में तय करने का दावा किया जा रहा है। इस एक्‍सप्रेस से यात्री छह घंटे के सफर को कम समय में भले पूरा कर ले रहे हैं पर इमरजेंसी की स्थिति में उनको अपनी जिम्‍मेदारी खुद उठानी पड़ेगी। सफर के दौरान रास्‍ते में कोई दिक्‍कत आ जाए तो उनको एनएचएआई की हेल्‍पलाइन नंबर 1033 या एसओएस सिस्‍टम से कोई मदद फिलहाल नहीं मिल पाएगी।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस समस्‍या का जिक्र किया है। एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उनकी गाड़ी रास्‍ते में खराब हो गई। उन्‍होंने एनएचएआई के हेल्‍पलाइन नंबर पर फोन कर मदद की गुहार लगाई है। फोन उठाने वाले शख्‍स ने उनसे पुलिस नंबर 112 पर कॉल करने को कहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागपत से शामली तक एक्‍सप्रेसवे में हर किलोमीटर पर एसओएस फोनबूथ लगाए गए हैं ताकि इमरजेंसी की स्थिति में यात्री मदद मांग सके। ताजा स्थिति ये है कि इनमें से एक भी बूथ अभी तक एक्टिव नहीं हो पाया है। कई जगह कनेक्‍शन और अन्‍य जरूरी सेटअप का काम बाकी है। जब तक पूरा काम नहीं हो जाता, ये एसओएस बूथ यात्रियों के किसी काम के नहीं हैं। इन सबके अलावा, पूरे एक्‍सप्रेसवे पर अभी यात्रियों के लिए रेस्‍ट एरिया की सुविधा नहीं है। एनएचएआई ने दिल्‍ली से देहरादून के बीच 12 रेस्‍ट एरिया बनाए हैं, लेकिन इनमें अभी एक भी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी काम चल रहा है। रेस्‍ट एरिया शुरू होने में दो महीने का समय लग सकता है।