breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना को बढ़ावा

रुद्रप्रयाग, 17 अप्रैल।जनगणना- 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस संबंध में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में जनगणना-2027 का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बन सके।
स्व-गणना की सुविधा के लिए विशेष रूप से विकसित SE (Self Enumeration) पोर्टल नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह पोर्टल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक सक्रिय है, जिसके माध्यम से प्रदेशवासी स्वयं अपने परिवार एवं मकान संबंधी विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके पश्चात आगामी 30 दिनों तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा संग्रहण का कार्य करेंगे।
जनपद में इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्व-गणना के माध्यम से की जा रही है। इसमें कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, सहित विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं अन्य प्रमुख व्यक्तित्व सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।