breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

दून पुलिस फिर बनी चैम्पियन 

देहरादून। 24 वीं प्रादेशिक, अन्तर्जनपदीय पुलिस, वाहिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता का दून पुलिस ने फाइनल मैच जीतकर  खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीम ने एसएसपी देहरादून से शिष्टाचार भेंट कर विजेता ट्राफी प्रदान की। दून पुलिस कप्तान ने विजेता टीम की पीठ थपथपाई और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनायें दी। दून पुलिस ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 12वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विगत 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रोशनाबाद  हरिद्वार में आयोजित 24 वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न जनपदों/वाहिनी की कुल 18 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में हे.कां. ना.पु. पकंज कुमार के नेतृत्व में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए जनपद देहरादून की वॉलीवाल टीम द्वारा फाइनल मैच में जनपद हरिद्वार की टीम को 04-01 हराकर चल बैजयन्ती ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूरी टीम के स्वर्णिम प्रर्दशन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना की, साथ ही टीम के सभी सदस्यों को कडी मेहनत कर भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वर्णिम प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 
01: टीम मैनेजर: अ.उ.नि. विजय चौधरी
02: अ.उ.निरी. यशजीत सिंह 
03: टीम कैप्टन : हे.कां. पकंज कुमार
04: कां. अतुल कुमार
05: कां. प्रशांत कुमार
06: कां. विकास कुमार
07: कां. अमित कुमार
08: कां.  यशपाल पवांर
09: कां. मनीष तोमर
10: कां.विक्रांत सालार
11: कां. मोहित राठी
12: कां. भारतवीर
13 : कां. शक्ति शर्मा
14: कां. रजनीश राठी
15: कां. जोगिंदर