breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

स्वच्छता कर्मियों का प्रतिदिन का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए हुआ 

  देहरादून। आज नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक के दौरान महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय में नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों  का  प्रतिदिन का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए कर दिया गया।
इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि निगम के स्वच्छता प्रहरी नगर की स्वच्छता और सुंदरता की रीढ़ है और उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलना आवश्यक है।
महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा लिए गए इस निर्णय से बोर्ड में उपस्थित सभी पार्षदों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने "सौरभ थपलियाल जिंदाबाद, महापौर जिंदाबाद " के नारे लगाकर सदन को गुंजायमान कर दिया।
यह निर्णय निश्चित तौर पर नगर निगम के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों, पार्षदों में उत्साहवर्धन का कार्य करेगा और सभी एकजुट होकर देहरादून को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य करेंगे।