breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित                

  हरिद्वार। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जनपद की 11 विधानसभाओं में गहन पुनरीक्षण हेतु 11 ईआरओ,64 एईआरओ,1715 मतदेय स्थलों पर 213 बीएलओ/सुपरवाइजर तैनात है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि विधानसभा वार सभी दल बीएलओ की सहायता के लिए बीएलए 2 तैनात करने की अपेक्षा की गई है, जिससे कि वह बीएलओ को बता सके कि यह मतदाता क्षेत्र में निवास करता है और गलत अपमार्जित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता अनुपस्थित एवं अन्यत्रत शिफ्ट हो गए है एवं मृत हो गए है,उनका नाम संबंधित विधानसभा एवं मतदेय स्थल से मतदाता सूची से पृथक किया जाएगा।