breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

चारधाम यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा को प्राथमिकता  खतरनाक स्थलों पर चेतावनी एवं जागरूकता साइन बोर्ड स्थापित

पौड़ी। चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से यात्रा मार्गों के साथ-साथ लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा घाटों के किनारे चिन्हित खतरनाक घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी साइन बोर्ड एवं जन-जागरूकता बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर ऐसे जोखिमपूर्ण स्थानों एवं सड़क मार्गों की पहचान की जा रही है, जहाँ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता आवश्यक है। चिन्हित स्थलों पर स्पष्ट एवं प्रभावी संदेशों वाले साइन बोर्ड लगाकर यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को गंगा घाटों पर सावधानी बरतने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सभी यात्रियों एवं आमजन से अपील है कि वे लगाए गए साइन बोर्डों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।