breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

इंदिरा मार्केट पुनर्विकास योजना में काम ठप

प्रभावितों ने किया डीएम कार्यालय में प्रदर्शन 
देहरादून, 31 मार्च। इंदिरा मार्केट पुनर्विकास योजना (इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्लान) में लंबे समय से कार्य ठप रहने के खिलाफ प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्य में तेजी लाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रभावितों की ओर से उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्य रूप से मुद्दे उठाए की योजना की वर्ष 2016 में एमओयू हुआ था और तत्कालीन सरकार ने दो वर्षों में योजना पूर्ण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार बदलने, कोविड-19 महामारी व अन्य कारणों से योजना वर्षों तक स्थगित रही। वर्तमान सरकार का आश्वासन और लक्ष्य: वर्ष 2022 में वर्तमान सरकार ने योजना का पुनः उद्घाटन किया, लागत बढ़ाई और डेढ़ वर्ष में विस्थापन पूरा करने का भरोसा दिया। बाद में एमडीडीए बैठक में दिसंबर 2026 तक विस्थापन का लक्ष्य रखा गया। पिछले तीन माह से वित्तीय संकट के कारण पुनर्विकास कार्य पूर्णतः ठप है, जिससे प्रभावित व्यापारियों में गहरी निराशा है। उनका रोजगार लगभग समाप्त हो गया है और भविष्य अनिश्चित हो गया है। स्थानीय विधायक एवं मंत्री खजानदास से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।
ज्ञापन में मांग रखी गईं की योजना को तत्काल पुनः प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक धनराशि जारी की जाए।एमडीडीए एवं निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य की समयबद्ध योजना एवं वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए। प्रभावित व्यापारियों, परिवारों को अंतरिम राहत एवं वैकल्पिक रोजगार, स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन के स्तर से मामले की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में योजना पूर्ण कराई जाए। उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह ने ज्ञापन लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन की प्रतियां एमडीडीए, आवास एवं शहरी विकास सचिव, मुख्य सचिव, स्थानीय विधायक एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई हैं।
इस अवसर पर सीपीएम सचिव अनन्त आकाश, व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा, डीएवी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज, सीआईटीयू उपाध्यक्ष लेखराज, धर्मेंद्र कुमार, मेहरबान, इमरान, कुलबीर, पाहुजा, जेआर शर्मा, अनिलकुमार, सुरेश, एमपी सिंह, राजेश सोनकर,अनिल उनियाल, जाहिद, नीरज, विजय, मनमोहन, टिंकू, देवराज,गुलशन, शरण कुमार, बिरेन्द्र, संजय, दिनेश उपाध्याय, हरजीतसिंह आदि बडी संख्या में पभावित शामिल थे।