breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने की संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा          

     हल्द्वानी। आज प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रभारी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत रावत सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
यह बैठक आगामी चुनावों के मद्देनज़र संगठन की मजबूती और रणनीति निर्धारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।