breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उद्यमिता राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त शक्ति : राज्यपाल          

 देहरादून/नई दिल्ली 09 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नई दिल्ली में आयोजित MIICCIA लीजेंड एंटरप्राइज अवार्ड्स-2026 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम मिलेनियल इंडिया इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MIICCIA) की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उद्यमिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सफल उद्यम के पीछे दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता होती है। अपने सैन्य अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नेतृत्व की वास्तविक परीक्षा कठिन परिस्थितियों में होती है।
  राज्यपाल ने कहा कि MIICCIA जैसे संस्थान सरकार और उद्योग के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जिससे संवाद, समन्वय और सहयोग को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने संस्था द्वारा पिछले एक दशक में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में निभाई गई भूमिका की सराहना की।
  उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संकल्प को साकार करने में सभी हितधारकों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार अनुकूल वातावरण प्रदान करती है, जबकि उद्योग और उद्यमी नवाचार, निवेश और क्रियान्वयन के माध्यम से विकास को गति देते हैं।
  राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, एमएसएमई और अन्य क्षेत्रों में हो रही प्रगति राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सतत एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यपाल ने उद्योग जगत को उत्तराखण्ड में पर्यटन, वेलनेस, विनिर्माण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया तथा पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।