breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

खड़ा हो गया होटल-रेस्टोरेंट संचालन पर संकट 

नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, होटल और रेस्टोरेंट संचालन पर संकट
देहरादून। व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से होटल-रेस्टोरेंट संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालक भी इंडक्शन के भरोसे हैं। कई संचालकों ने इंडक्शन चूल्हे मंगा लिए हैं, जबकि कुछ ने इसकी तैयारी कर रखी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर देहरादून में रसोई गैस आपूर्ति पर गहराने लगा है। यही कारण है कि फिलहाल प्रशासन ने व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। इससे घरेलू गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे राहत के लिए होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने इंडक्शन के इस्तेमाल की तैयारी की है। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। जितना स्टॉक है वो भी कम होता जा रहा है। अगर स्थिति यही रही तो समस्या होगी। ऐसे में अब इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
दून होटल ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना हैं की व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से फिलहाल होटल में स्थिति सामान्य है लेकिन ज्यादा दिन तक स्टॉक नहीं चल पाएगा। ऐसे में परेशानियों का सामना करना होगा। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति जल्द शुरू होनी चाहिए।