breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने की प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना              

“जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन                  

     हल्द्वानी। हल्द्वानी में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम मे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आत्मीयपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ‘वोकल फॉर लोकल’ के अंतर्गत उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार वस्त्र तथा अल्मोड़ा स्थित माँ नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। केंद्रीय रक्षा मंत्री द्वारा प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना तथा उनका आत्मीय स्नेह एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए नई ऊर्जा का संचार करने वाला रहा। कार्यक्रम के दौरान उनकी गरिमामयी उपस्थिति में उत्तराखंड राज्य विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस विराट जनसभा में देवतुल्य जनता से मिले असीम स्नेह, आशीर्वाद और अभूतपूर्व समर्थन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। निश्चित ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2027 में भी देवभूमि की जनता भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए पुनः विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट समेत मंत्रीगण, विधायकगण एवं पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।