breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ पर भक्तों का ताँता      

 देहरादून। चेत्र नवरात्रि विक्रम संवत् 2083 की प्रतिपदा पर आज माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ पर भक्तों का ताँता  लगा रहा। 
प्रातः 7 बजे से माता रानी का भव्य श्रृंगार प्रारंभ हुआ, पूरे मंदिर प्रांगण को भव्य  फूलो से सजाया गया। उसके बाद महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी के ज्येष्ठ पुत्र शुभम गोस्वामी , कनिष्ठ पुत्र संयम गोस्वामी ने मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों के लिए माँ डाट वाली से पूजा अर्चना के द्वारा भक्तों की मंगलकामना की प्रार्थना की। 
पूजा अर्चना पंडित अनूप ममगाई , पंडित शैलेंद्र थपलियाल, पंडित प्रवीण जुयाल जी द्वारा कराई गई।
माँ डाट काली के सेवादार गौरव कुमार ने बताया की माता रानी के नवरात्रो के नौ दिन माता रानी की विशेष पूजन किया जाएगा एंव प्रतिदिन माता की चौकी एंव प्रसाद वितरित किया जाएगा। नवमी को हवन पूजन के बाद नवरात्रो का परायण होगा। 
इस अवसर पर सेवा दल के दिनेश अग्रवाल( टीटू भाई) ,नरसिंह दास,गौरव कुमार, हरीश मारवाह, श्रवण वर्मा, वासु परविंदा, गौतम प्रजापति, विक्की खत्री, नीरज गोस्वामी, लक्ष्य बजाज, श्लोक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।