breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सफाई कर्मचारियों को आवंटित की जाए पांच-पांच बिस्वा जमीन : सोनू खैरवाल

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में नगर निगम यूनियन की शाखा के पदाधिकारियों ने नगर निगम महापौर सौरभ थमलियाल से मुलाकात की। नगर निगम शाखा के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल ने महापौर को अवगत कराया की कई वर्ष पहले सामान्य कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा पांच-पांच बिस्वा जमीन आवंटन की गई थी, जिसमें सफाई कर्मचारियों को वंचित रखा गया था। सोनू खैरवाल ने नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल से मांग की कि पूर्व की भांति पूर्व सर्किल रेट पर सफाई कर्मचारियों को भी पांच-पांच बिस्वा जमीन आवंटित की जाए, क्योंकि अधिकांश सफाई कर्मचारी बिंदल नदी, रिस्पना नदी आदि नदी नालों के अतिक्रमण चौड़ीकरण की जड़ में आ रहे हैं जो कभी भी बेघर हो सकते हैं।