breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड:पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण, सीएम धामी समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई

उत्तराखंड:पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण, सीएम धामी समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई
देहरादून।केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों की घोषणा की है। इसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार मिला। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

'कोश्यारी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान'
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं हमारे अभिभावक तुल्य भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। निश्चित रूप से उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतों, राष्ट्रसेवा और समाजहित को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा उत्तराखंड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और मूल्यों की राजनीति का प्रेरणादायी उदाहरण है। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन के लिए उनके प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ हैं। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भगत सिंह कोश्यारी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह सम्मान आपके दीर्घकालीन और प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण, सुदृढ़ प्रशासनिक क्षमता तथा जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। देवभूमि उत्तराखंड ही नहीं, अपितु संपूर्ण राष्ट्र को आपके अमूल्य योगदान पर गर्व है। बद्री-केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयश्पूर्ण जीवन की मंगल कामना करता हूं।

'देवभूमि के गौरव को नमन'
उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य ने एक्स पोस्ट में कहा कि देवभूमि के गौरव को नमन। हम सभी उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारे प्रिय 'बाबू जी,' प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। एक साधारण शिक्षक से लेकर राजनीति के शिखर तक पहुंचने के बावजूद बाबू जी की सादगी और देवभूमि के प्रति उनका प्रेम हम सबके लिए प्रेरणा है। सार्वजनिक जीवन में उनके दशकों लंबे समर्पण को आज यह उचित सम्मान मिला है। सादर बधाई, बाबू जी, आपकी यह उपलब्धि हर उत्तराखंडी का मान बढ़ाती है।