breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश विनय त्यागी पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

हरिद्वार। पश्चिमी यूपी के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में विनय त्यागी को भी गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर है और कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। विनय को लगभग डेढ़ महीने पहले देहरादून में पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था।
हरिद्वार में उस समय सनसनी फैल गई जब पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हरिद्वार की सड़क पर हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुड़की कारागार से पेशी पर लाया जा रहा मेरठ का कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जानलेवा हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फरार बदमाशों की तलाश में जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर पुलिस टीम मेरठ निवासी बदमाश विनय त्यागी को जेल से अदालत में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लक्सर क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश में सीमावर्ती इलाकों में भी पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि हमला सुनियोजित प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही की जांच भी की जा रही है।
विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर है और कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। विनय को लगभग डेढ़ महीने पहले देहरादून में पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ रुड़की और लक्सर में भी मुकदमे दर्ज हैं। विनय त्यागी और उसकी पत्नी के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा भी लक्सर थाने में दर्ज हुआ था बताया गया कि इसी मामले में इसकी पेशी थी।