breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

विभागीय स्तर पर कमेटी गठित कर तय करें सेवा शर्तें

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की लंबे समय से लटकी भर्ती को लेकर विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने भर्ती में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुये शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। जिसके क्रम में शासन स्तर से विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को विभागीय स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किये गये है। साथ ही अधिकारियों को प्रयाग पोर्टल एवं सेवा योजना विभाग से समन्वय स्थापित कार्मिकों की योग्यता एवं सेवा शर्ते तय करने को कहा गया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 2364 रिक्त पदों पर कार्मिकों की तैनाती न होने पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। विगत शुक्रवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में डॉ रावत ने अधिकारियों को विभागीय स्तर पर एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिये ताकि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये ठोस सेवा शर्ते तैयार किये जा सके। इसके अलावा उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रयाग पोर्टल तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का गतिरोध पैदा न हो। विभागीय मंत्री के निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की  भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये शासन पर से विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को समिति गठित करने व कार्मिकों की सेवा शर्ते तय करने के ठोस निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ एक सप्ताह के भीतर प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने को भी कहा गया है।