breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पौड़ी पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

पौड़ी।  उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षता में “बाल अधिकार एवं सुरक्षा” विषय पर एक दिवसीय जन-जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन ऑडिटोरियम, नगर निगम कोटद्वार में किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को गुड टच–बैड टच, मानव तस्करी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, पोक्सो अधिनियम, ओटीपी साझा न करने तथा नशा/ड्रग्स के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। बच्चों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु मानस हेल्पलाइन-1933 और साइबर अपराध सहायता हेतु साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, डायल-112, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप एवं गौरा शक्ति ऐप के बारे में भी बताया गया। अंत में प्रश्नोत्तरी आयोजित कर सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा सेंट थॉमस स्कूल, पौड़ी में आयोजित वार्षिक उत्सव दिवस के अवसर पर भी स्कूली बच्चों को उपरोक्त विषयों पर जागरूक किया गया।