breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

गाय को बचाया, ट्रक से टकरा गई एक्सयूवी कार, चार लोगों की मौत

देहरादून। अचानक गाय के सड़क पर आने व गाय को टक्कर से बचाने  के कारण कार अनियंत्रिक होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसके कारण कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि को ऋषिकेश कंट्रोल 112 द्वारा ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि पीएनबी सिटी गेट के पास ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर एक कार ने रोड किनारे खड़े ट्रक पर टक्कर मार दी है, जिसमें कार सवार तीन-चार लोगों की हताहत होने की संभावना है। सूचना पर तत्काल ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी, आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि हरिद्वार की ओर से आ रही एक्सयूवी कार यूके 07 एफएस -5587 ने रोड पर किनारे खड़े ट्रक एचआर 58 ए-9751 को टक्कर मार दी। जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जिनको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना मे कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। उक्त घटना के कारण की विस्तृत जांच करने पर पाया कि अचानक गाय के सड़क पर आने व गाय को टक्कर से बचाने  के कारण कार अनियंत्रिक होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।