breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जनता मिलन में उठी शिकायत, जिलाधिकारी के निर्देश पर ककनई तोक हुआ रोशन

चम्पावत 13 दिसम्बर। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान ककनई ग्राम सभा के ककनई तोक में विद्युतीकरण से संबंधित लंबे समय से लंबित शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार के संज्ञान में लाई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को तलाई, ककनई तोक में शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा विद्युत संयोजन शीघ्र उपलब्ध कराए जाएँ। जिलाधिकारी के निर्देशों का त्वरित संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग द्वारा पूरी तत्परता के साथ कार्यवाही की गई। निर्धारित समयावधि के भीतर लोक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया गया तथा पात्र परिवारों को विद्युत संयोजन आवंटित कर दिए गए। त्वरित प्रशासनिक हस्तक्षेप एवं विभागीय समन्वय के परिणामस्वरूप ककनई तोक में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ जीवन स्तर में सुधार आया है।