breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

डीएम एसपी ने सिद्धपीठ में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चमोली। आगामी वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाने के लिए चमोली जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा की भव्यता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज दिनांक 01 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार ने राजजात यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव कुरुड़ स्थित सिद्धपीठ माँ नंदा राजराजेश्वरी मंदिर में विशेष रूप से शिरकत की। अधिकारियों ने सिद्धपीठ में पहुँचकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और राजजात यात्रा के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया
पूजा के पश्चात, डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में ही स्थानीय लोगों, गौड़ पुजारियों एवं राजजात समिति के प्रमुख सदस्यों के साथ एक विस्तृत बैठक की। इस विचार-विमर्श का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर स्थानीय इनपुट प्राप्त करना था।
पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार ने स्थानीय पुजारियों और लोगों को आश्वासन दिया कि चमोली पुलिस यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करेगी, जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पारंपरिक मूल्यों के सम्मान को सर्वोपरि रखा जाएगा।