breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मंगल ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक महोत्सव का शुभारम्भ

देहरादून। देहरादून नगर में 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आज आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ।परम पूज्य संस्कार प्रणेता जैनाचार्य श्री 108 सौरभ सागर महामुनिराज के पावन सान्निध्य में देहरादून स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गांधी रोड पर प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ देव आज्ञा, गुरु आज्ञा एवं घटयात्रा के साथ हुआ। केसरिया परिधान में सुसज्जित इंद्र–इंद्राणियों ने मंगलमयी घटयात्रा निकाली।महोत्सव के दौरान मुख्य धर्म ध्वजारोहण का सौभाग्य विनोद जैन अध्यक्ष जैन समाज देहरादून को प्राप्त हुआ, जबकि अयोध्या नगर (मंडप) का उद्घाटन विनोद जैन कोर्ट वाले द्वारा किया गया। महोत्सव के मुख्य संयोजक संदीप जैन बड़ागांव वाले ने बताया कि इस पावन आयोजन में तीर्थंकर भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य अनिल जैन एवं श्रीमती शशि जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ।