breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जीआरपी लाईन में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार। पुलिस स्मृति दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, 25वें राज्य स्थापना दिवस की तैयारियो के संबंध में मे 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर की अवधि मे सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प, रक्तदान शिविर, चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आदि के आयोजन के क्रम मे पुलिस अधीक्षक जीआरपी के आदेशानुसार आज पुलिस लाईन जीआरपी हरिद्वार में चित्रकला प्रतोयोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 
जिसमे जीआरपी मे तैनात पुलिस कार्मिको के बच्चों, 40 वाहिनी मे स्थापित पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों, रानीपुर कोतवाली परिसर मे स्थापित पुलिस आवास के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया व नशा एक अभिशाप, मोबाईल का प्रयोग व दुरूपयोग, महिला सशक्तिकरण आदि विषयो पर चित्रकारी की गई।
इसके अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी स्वप्निल मुयाल द्वारा बच्चो को मोबाइल के उपयोग/दुरूपयोग, नशे के दुष्प्रभावो, महिला सशक्तिकरण आदि के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अपने परिवारजनो को भी इसकी जानकारी देने हेतु बताया गया।
 प्रतियोगिता के बाद पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी द्वारा प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले बच्चे अक्षिता, अभिभव, अनुकृति, रुद्रषा, कृतिका आदि सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।