विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किए पुष्प अर्पित
जितेंद्र नैय्यर
देहरादून।अंबेडकर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा विधायक खजान दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया।
जिसके उपरांत राजपुर विधानसभा विधायक ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में भाग भी लिया।
