खेल मंत्री ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग सीजन-2 का किया उद्घाटन
जितेंद्र नैय्यर
देहरादून!खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में "उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग (UPL)" के सीजन-2 का उद्घाटन किया।
इस दौरान पहले मैच में खेल रही दोनों महिला टीमों की कप्तानों को टॉस के बाद शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग प्रदेश में क्रिकेट को लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है और वह दिन दूर नहीं जब इस टूर्नामेंट की पहचान पूरे देश में बन जाएगी।
साथ ही खेल मंत्री ने कहा कि इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट से न सिर्फ प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अवसर मिलेंगे, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित करने में भी इससे सहायता मिलेगी।
