चमोली में गैरसैंण थाने के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, जनता की सुरक्षा,पुलिस सेवाओं को मिलेगी मजबूती
संपादक/जितेंद्र नैय्यर
चमोली। जनपद चमोली के गैरसैंण थाना परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ ही आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त आधारभूत ढांचे को विकसित कर आम जनता की सुरक्षा, सुविधा और विश्वास को प्राथमिकता देना है। नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और क्षेत्र की कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने में भी सहायता मिलेगी।

