breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

टेंट हाउस में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक  

रुड़की। रविवार देर रात हरिद्वार रोड स्थित एक टेंट हाउस में  पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टेंट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से भारी संख्या में सामान जलकर राख हो गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि टेंट हाउस संचालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग से करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलने का अनुमान है। हरिद्वार रोड पर स्थित शेरपुर निवासी विशवराम सैनी नक घर के पास ही टेंट हाउस है।बताया गया है कि रात करीब 12 बजे तक टेंट हाउस के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इसके बाद सभी कर्मचारी अपना काम खत्म कर घर चले गए। कर्मचारियों के जाने के कुछ समय बाद टीन शेड में आग लग गई।आशंका जताई जा रही है कि आसपास चलाए गए पटाखों की चिंगारी टीन शेड तक पहुंचने के कारण आग लगी। आग लगने के बाद टेंट हाउस से धुआं और लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर अफरातफरी मच गई।
आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग ने टेंट हाउस में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। विशेष रूप से टेंट के कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली कुर्सियां, मेज, पर्दे, सीलिंग और अन्य सामग्री आग में जल गई।
त्योहारी सीजन में टेंट हाउस में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। ऐसे में आग से नुकसान काफी अधिक होने की बात सामने आ रही है। नुकसान 10 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन सामान का निरीक्षण करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।