breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 विधायक कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

टिहरी। सोमवार सुबह देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे विधायक के वाहन को उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विधायक विनोद कंडारी बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। वह सुरक्षित हैं।

रिश्तों को किया शर्मसार,नाबालिग बेटी के अश्लील हरकत करने के मामले में पिता गिरफ्तार
हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक पिता पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने मां को आपबीती बताई तो मां ने ही अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं 31 अक्टूबर को महिला ने बहादराबाद कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। विरोध करने और कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके और बच्चों के साथ आए दिन गाली गलौज और मारपीट भी करता है।
आरोपी की हरकतों के चलते नाबालिग बेटी भय और मानसिक पीड़ा में रहने लगी थी। हिम्मत जुटाकर उसने अपने कलयुगी पिता की सारी करतूत के बारे में जानकारी दी. हिम्मत जुटाकर मां ने भी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व 9(एल)(एन)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम आरोपी के किराये के मकान पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।